नई दिल्ली : (मानवीय सोच) अडानी विल्मर लिमिटेड के ब्रांड फॉर्च्यून के नाम पर एक बीटूबी प्लेटफॉर्म नकली प्रोडक्ट बेच रहा था. कंपनी को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उसने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. अडानी विल्मर ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि अडानी विल्मर, अडानी ग्रुप की कंपनी है और ये फॉर्च्यून ब्रांड नाम से एडिबल ऑयल समेत कई प्रोडक्ट्स बेचती है.
सर्वे के दौरान पकड़े गए नकली प्रोडक्ट
कंपनी ने बताया कि ये गड़बड़ी प्रतिनिधियों ने मार्केट में रेगुलर सर्वे के दौरान पकड़ी है अडानी विल्मर ने कहा कि उसने बीटूबी प्लेटफॉर्म खिलाफ नकली प्रोडक्ट्स बेचने के आरोप में जांच एजेंसी के जरिए गौतमबुद्ध नगर जिला के बादलपुर पुलिस थाने मे.FIR दर्ज कराई है. कंपनी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के गोदाम पर छापा मारा. इस दौरान भारी संख्या में फॉर्च्यून ब्रांड नाम वाले नकली प्रोडक्टस जब किए गए
