ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# फ्रांसीसी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव का सवाल- कहां है सरकार

फतेहपुर : (मानवीय सोच) फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत के मामले में जहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है कि प्रदेश सरकार कहां है?

फतेहपुर सीकरी स्मारक में फ्रांसीसी महिला पर्यटक अस्मा एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। दोपहर 12.45 पर हादसा हुआ। एक घंटे बाद करीब 1:45 बजे सरकारी एंबुलेंस पहुंची। एक घंटा फतेहपुर सीकरी से आगरा आने में लगा। पहले एसएन इमरजेंसी ले गए। यहां से अपराह्न 3:45 बजे सिकंदरा हाईवे स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अस्मा को मृत घोषित कर दिया।

विश्वदाय स्मारक में आकस्मिक स्थिति में पर्यटकों के लिए एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली। पति मदद के लिए चिल्लाता रहा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में अस्मा स्मारक में फर्श पर पड़ी तड़पती रही। बिचपुरी से एंबुलेंस भेजी गई, उसे भी पहुंचने में एक घंटा लगा। 

Scroll to Top