ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फ्री राशन वितरण कल से शुरू, पांच किलो गेहूं-चावल

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अप्रैल महीने का मुफ्त वितरण 29 अप्रैल से होगा। निर्देश है कि सभी जिलों में 12 मई तक वितरण पूरा कराया जाए। खाद्यान्न (गेहूं व चावल), आयोडाइज्ड नमक (एक किलोग्राम), दाल/साबुत चना (एक किलोग्राम ) व रिफाइंड आयल (एक लीटर) प्रति कार्ड का वितरण कराया जाएगा। इसी तरह से केंद्र सरकार अप्रैल से सितंबर तक मुफ्त राशन बांटेगी।

खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत निश्शुल्क अनाज वितरण अप्रैल से जून तक कराया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-फेज-टू के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से संबद्ध यूनिटों पर अप्रैल से सितंबर तक पांच किलोग्राम प्रति यूनिट प्रति माह के मात्रानुसार (तीन किग्रा गेहूं व दो किग्रा चावल) निश्शुल्क खाद्यान्न का आवंटन मिला है।

अप्रैल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत दिए जाने वाले राशन के साथ तेल, चना व नमक नहीं बंट पाया था। उसे अब बांटा जाएगा। नेफेड द्वारा आयोडाइज्ड नमक, दाल, साबुत चना व रिफाइंड सोयाबीन आयल वस्तुओं की आपूर्ति ब्लॉक स्तरीय गोदामों पर निर्धारित शिड्यूल के अनुसार होगी। उन्होंने बताया कि नैफेड द्वारा आपूर्ति की जा रही आवश्यक वस्तुओं की मात्रा और गुणवत्ता का सत्यापन कराया जाएगा। ब्लॉक गोदामों पर तीनों आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति सुगमता से सुनिश्चित कराने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।

यूपी में वर्तमान में राशन कार्डधारकों को दो अलग-अलग योजनाओं के तहत राशन वितरण किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं और चावल के साथ ही नमक, चना और रिफाइंड तेल दिया जाता है। वहीं दूसरी योजना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केवल गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। अप्रैल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का वितरण तो हो चुका है।

 

Scroll to Top