ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर गंभीर आरोप , इस बार डांसर ने की शिकायत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अब राज्यपाल पर एक नृत्यांगना ने गंभीर आरोप लगाया है. नृत्यांगना ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक कुछ महीने पहले वह एक मशहूर संगीतकार के जरिए कोलकाता के राजभवन गई थी. इसके बाद उनकी राज्यपाल से बातचीत शुरू हो गई. डांसर ने राज्यपाल को अपनी समस्याएं बताईं. डांसर का दावा है कि राज्यपाल ने उसकी समस्या का हल करने के लिए उसे एक अधिकारी से मिलवाने का वादा किया. नृत्यांगना का ये भी दावा है कि राज्यपाल उसे दिल्ली ले गए और एक होटल में उसके साथ दुराचार किया. जानकारी के मुताबिक कथित पीड़िता ने कुछ महीने पहले कोलकाता पुलिस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन ये मामला तब सामने आया, जब कोलकाता पुलिस ने जांच रिपोर्ट राज्य सचिवालय नबान्न को भेजी. नृत्यांगना का ये भी आरोप है कि दिल्ली के एक होटल में यह वाकया 6-7 महीने पहले हुआ था. डांसर का दावा है कि उसने तुरंत इसकी शिकायत कोलकाता पुलिस कमिश्नर से की थी.राज्यपाल के खिलाफ ये दूसरा गंभीर आरोप है. कुछ हफ़्ते पहले ही राजभवन की एक महिला अस्थायी कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस को दिए गए उनके बयान के मुताबिक राज्यपाल ने महिला को नौकरी स्थायी करने का आश्वासन दिया था.

Scroll to Top