कोलकाता (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सात मार्च को देर रात दो बजे विधानसभा का सत्र बुलाया है। उन्होंने कहा कि वे कैबिनेट की सिफारिश पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आधी रात के बाद दो बजे विधानसभा की बैठक असामान्य है और अपने आप में इतिहास बनाने वाली है, लेकिन यह कैबिनेट का निर्णय है।”
https://twitter.com/jdhankhar1/status/1496771008111386626?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1496771008111386626%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fwest-bengal%2Fstory-west-bengal-governor-jagdeep-dhankhar-summons-state-legislative-assembly-to-meet-at-2am-on-monday-7-march-5890563.html
रात 2 बजे विधानसभा बुलाने के बारे में बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह कोई टाइपोग्राफिकल एरर रही होगी जिसे टाला जा सकता था। राज्य सरकार ने जब भी (सूचना) भेजी थी, उन्होंने दोपहर 2 बजे का उल्लेख किया था। अब यह कैबिनेट को तय करना है।”
बंगाल गवर्नर ने लिखा, “मध्यरात्रि के बाद सत्र का समय कुछ अजीब लग रहा था, आज दोपहर से पहले मुख्य सचिव को तत्काल परामर्श के लिए बुलाकर एक आउटरीच प्रयास किया गया था। सामान्य अनुपालन विफलता थी। कैबिनेट के फैसले को स्वीकार करते हुए मुद्दा तय किया गया था।”
https://twitter.com/jdhankhar1/status/1496780545967243264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1496780545967243264%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fwest-bengal%2Fstory-west-bengal-governor-jagdeep-dhankhar-summons-state-legislative-assembly-to-meet-at-2am-on-monday-7-march-5890563.html
