ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बग्गा की गिरफ्तारी पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पंजाब पुलिस से छुड़ाकर ला रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली (मानवीय सोच) भाजपा के नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी के बाद से नाटकीय घटनाक्रम लगातार जारी है। अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें कुरुक्षेत्र पहुंचकर पंजाब पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया है और उन्हें लेकर राजधानी वापस लौट रही है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी के आरोप में आज सुबह 9 बजे उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। इसके तुरंत बाद तजिंदर पाल बग्गा ने पंजाब पुलिस के खिलाफ बेटे को अगवा करने और खुद से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इस पर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा प्रशासन से अपील की कि वे पंजाब पुलिस के उस काफिले को रोके, जो तजिंदर पाल बग्गा को लेकर जा रहा है।

हरियाणा पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए तजिंदर पाल बग्गा को ले जा रहे काफिले को कुरुक्षेत्र में रोक लिया था। इसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस की टीम रवाना हुई और कुरुक्षेत्र के थानेसर पहुंची। इसके बाद उसने पंजाब पुलिस की गिरफ्त से तजिंदर पाल बग्गा को निकाला और अपने साथ लेकर लौट रही है। हालांकि इससे पहले जमकर ड्रामा हुआ। एक तरफ हरियाणा पुलिस ने पंजाब की टीम को रोक लिया तो वहीं पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर के एसएसएपी ने कुरुक्षेत्र के एसएसपी को चिट्ठी लिखकर तुरंत काफिले को आगे बढ़ने देने की मांग की।

एसएसपी ने कहा कुरुक्षेत्र पुलिस को लिखे पत्र में काफिले को रोके जाने पर सवाल उठाया था और कार्रवाई को अवैध करार दिया था। मनप्रीत सिंह का कहना था कि हरियाणा पुलिस की कार्रवाई अवैध है और गलत तरीके से हिरासत में लेने जैसा है। उनका कहना था कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बाधा डालने का काम किया है।

भाजपा ने AAP पर लगाया, सिखी के अपमान का आरोप

इससे पहले भाजपा ने पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर सिखी के अपमान का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि पंजाब में एक सिख नेता मुख्यमंत्री है, उसके बाद भी तजिंदर पाल बग्गा को बिना पगड़ी के ही पुलिस घर से उठा ले गई। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है और अरविंद केजरीवाल बदले की कार्रवाई करने में जुटे हैं। भाजपा ने कहा, ‘केजरीवाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुप कराना चाहते हैं, वे पंजाब की पुलिस का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।’

 

Scroll to Top