ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे रहे मदरसे, फंड देना बंद करे सरकार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देश भर में चल रहे सभी मदरसों की फंडिग रोकने की सिफारिश की है। एनसीपीआर की ओर से सलाह दी गई है कि वर्तमान में मदसरों में पढ़ रहे गैर मुस्लिम बच्चों को शिक्षा के अधिकार के आधार पर मुख्यधारा के स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस पर राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग ने अपनी बात रखी है। राज्यों और इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के बजाय मदरसे इस्लाम को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “शिक्षा के अधिकार के तहत किसी भी बच्चे को दूसरे धर्म के बारे में जबरदस्ती नहीं पढ़ाया जा सकता। मदरसों में दूसरे धर्मों के बच्चों पर इस्लामी ज्ञान थोपा जा रहा है। शिक्षा को बढ़ावा देने के बजाय मदरसे इस्लाम को बढ़ावा दे रहे हैं।

सामना के संपादकीय पर भी दी प्रतिक्रिया

शिवसेना के सामना में लिखे संपादकीय पर भी भाजपा प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी। आरपी सिंह ने कहा कि इस तरह के संपादकीय का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव ने दिखा दिया है कि भाजपा वंचित समाज की कितनी परवाह करती है। हमने पिछड़ी जातियों और वंचित समाज के प्रति लगातार अपनी चिंता व्यक्त की। आरपी सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा में पिछड़ी जाति से मुख्यमंत्री हैं। इससे यह साबित होता है कि वंचित और पिछड़ी जातियां दोनों भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 90 विधानसभा सीटों में से अकेले दम पर 48 सीटों पर जीत दर्ज की। यह हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी जीत है। साल 2014 में भाजपा ने पहली बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। हालांकि 2019 में पार्टी को सिर्फ 40 सीटें ही मिली थी। मगर जजपा और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से सरकार चलाई।

Scroll to Top