ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बजरंग दल कार्यकर्ता मर्डर केस में 2 और गिरफ्तार

बेंगलुरु  (मानवीय सोच) कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में लगातार गिरफ्तारियां जारी है. इसी कड़ी में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, जिला प्रशासन ने धारा 144 की अवधि शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दी है.

प्रदर्शन के जांच की है जरूरत

कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा कि उन्होंने घटना के लिए जिले के 2 पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. शिवमोगा के कोटे और डोड्डापेट पुलिस थाने में हुए प्रदर्शन की जांच करने की जरूरत है.

आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर नहीं रखी निगरानी

उन्होंने कहा कि हमें यह पता लगाना है कि पिछले 5 साल में इन दोनों पुलिस थानों में कितने पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात थे. उन्होंने इन (8 गिरफ्तार लोग) आरोपियों पर किस प्रकार निगरानी रखी, जिनका इतना बड़ा आपराधिक इतिहास है.

गृहमंत्री ने दी चेतावनी

मंत्री ने चेतावनी दी कि गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा. गृहमंत्री ने कहा कि अब तक आधिकारिक रूप से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, अन्य से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. वह भी शिवमोगा जिले के रहने वाले हैं.

डीजीपी को लिखा पत्र

मंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को पत्र लिखकर पूछा है कि शिवमोगा में असामाजिक तत्वों की वृद्धि का क्या कारण है. उन्हें पुलिस की जवाबदेही तय करनी चाहिए. यह पूछे जाने पर कि क्या हर्ष हिंदुत्व की कट्टर विचारधारा का समर्थक था या यह किसी निजी दुश्मनी का नतीजा है. ज्ञानेंद्र ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद इसका पता चलेगा.

मंत्री ने नहीं है कॉमन मर्डर

उन्होंने कहा कि सरकार इसे कोई आम हत्या का मामला मानकर नहीं चल रही है. वहीं, शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि 28 वर्षीय हर्ष की हत्या के सिलसिले में 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि हर्ष की शवयात्रा के दौरान शहर में आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आई थीं. इस सिलसिले में पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का 1 मामला दर्ज किया है.

 

Scroll to Top