ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बड़ी खबर, सरकार ने रोड सेफ्टी पर जारी कीं नई गाइडलाइंस

नई द‍िल्‍ली  (मानवीय सोच)  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की  तरफ से बच्‍चों के ल‍िए रोड सेफ्टी की नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. नई गाइडलाइंस के अनुसार बाइक पर 9 महीने से चार साल तक के बच्‍चों के सफर करने पर नए न‍ियमों का पालन करना होगा. ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है.

4 साल तक के बच्‍चे के ल‍िए यह न‍ियम

सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से जारी नोटीफिकेशन के अनुसार ये न‍ियम बच्‍चों के मोटरसाइक‍िल पर यात्रा करने के दौरान लागू होंगे. 9 महीने से 4 साल तक के बच्चों के बाइक पर सफर करने के दौरान सेफ्टी हार्नेस (Safety harness) लगाना जरूरी होगा.

कैसा होना चाह‍िए सेफ्टी हार्नेस

सेफ्टी हार्नेस  हल्का, वॉटरप्रूफ और कुशन से लैस होना चाहिए. ज‍िसमें बच्‍चे को आराम म‍िल सके. साथ ही इसकी क्षमता 30kg तक भार वहन करनी की होनी चाह‍िए.

बच्‍चों के नाप का हेल्मेट लगाना जरूरी

इसके अलावा बच्चों को बाइक पर सफर करने के दौरान उनके नाप का हेल्मेट भी लगाना होगा. इस न‍ियम के लागू होने के बाद हेल्मेट और सुरक्षा गियर बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा. बच्चों के साथ बाइक पर यात्रा के दौरान अध‍िकतम स्पीड 40 km/hr से अधिक नहीं होनी चाह‍िए.

फिलहाल साइकिल हेल्मेट से चलेगा काम

बच्चों के हेल्मेट के लिए BIS अलग से स्टैंडर्ड जारी करेगा. तबतक छोटे हेल्मेट, या साइकिल हेल्मेट का प्रयोग किया जा सकता है. आपको बता दें सरकार रोड सेफ्टी के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन करने के लिए पहली बार 25 अक्टूबर 2021 को यह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन लेकर आई थी.

Scroll to Top