ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बदली बदली सी दिखी कांग्रेस : जय श्री राम के जवाब में आया हर-हर महादेव

लखनऊ : (मानवीय सोच)  कांग्रेस का अंदाज बदल रहा है। वह भाजपा से मुकाबला लेने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर तेजी से बढ़ रही है। इसका आगाज बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शपथग्रहण समारोह में हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता जहां जय श्रीराम का उद्घोष करते हैं, वहीं अब कांग्रेसी हर-हर महादेव कहते हुए नेताओं का हौसला बढ़ाते नजर आए।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता न सिर्फ कांग्रेस नेताओं के नाम का नारा बुलंद किए बल्कि लगातार हर-हर महादेव का उद्घोष करते रहे। इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस के कार्यक्रमों में तालियां बजती थी। वहीं, इस बार प्रमोद तिवारी रहे हों अथवा सलमान खुर्शीद, सभी के भाषण के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर- हर महादेव का उद्घोष करते रहे। मंच पर जैसे ही अजय राय पहुंचे, हर-हर महादेव से पूरा पांडाल गूंज उठा।

अजय राय के संबोधन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार हुआ और फिर शंखनाद। अजय राय ने माइक संभालते ही कहा कि वह काशी की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हर कार्य की शुरुआत गणेश स्तुति से करते हैं। उन्होंने वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ के उच्चारण के साथ संबोधन शुरू किया।

Scroll to Top