ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बदायूं में बंदर की हत्या : युवक ने की क्रूरता की हद पार

बदायूं : (मानवीय सोच) पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाएं थम नहीं रही। अब फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बंदर को डंडे से उठा-उठाकर पटकने का वीडियो सामने आया है। बंदर को कूड़े के ढेर में डाला गया। बाद में डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया, जिससे वह डूबकर मर गया। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी का है। वीडियो के अनुसार एक युवक गली में डंडे से बंदर को उठा-उठाकर पटकता हुआ लाता है। उसके पीछे एक युवक खड़ा है, जो उसके समर्थन में दिखाई दे रहा है, लेकिन वीडियो बनाने वाले युवक आरोपी के सामने खड़े हैं। 

वीडियो बनाने वाले युवकों ने किया विरोध 

वीडियो बनाने वाले युवक बंदर को उठाकर पटकने का विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी। वह बंदर को पटकता हुआ गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर ले गया। वहां से बच्चे को डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया। कुछ देर बाद पानी में डूबने से बंदर मर गया। 

Scroll to Top