ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बलिया पुलिस का शर्मनाक कारनामा! खेत से युवक को उठाकर वसूले 100000 रुपए

बलिया जिले के नरही क्षेत्र में पुलिस के दो आरक्षियों पर एक युवक को धमकाने और उससे एक लाख रुपये की अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है और आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए एक पुलिस कर्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के भरौली गांव निवासी रूदल यादव ने नरही थाने पर तैनात दो आरक्षियों ऋषिलाल बिन्द व कौशल पासवान पर आरोप लगाया था कि उन्होने 25 नवंबर को उसे थाना पर लाकर ढाई लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न करने पर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने इसके साथ ही एक लाख रुपया लेकर छोड़े जाने का आरोप लगाया था।

रूदल यादव की तहरीर के आधार पर थाना नरही पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2)/309(3)/317(4) में ऋषिलाल बिन्द,कौशल पासवान और मन्टू निषाद जनसेवा केन्द्र के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच में संजय चौधरी और शिवम यादव का नाम भी प्रकाश में आया। प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी ने आरोपी आरक्षी ऋषिलाल बिन्द को थाना परिसर तथा जनसेवा केंद्र संचालक मन्टू निषाद व‌ साथी संजय चौधरी और शिवम यादव को भरौली से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वसूली के पांच हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने गुरुवार को बताया कि नरही थाना में तैनात दो पुलिसकर्मी भरौली गांव के रुदल यादव को उठाकर थाना पर ले आए तथा उससे बैरक में ले जाकर डरा धमका कर पैसों की वसूली की गयी। घटना के समय रुदल यादव अपने खेत में काम कर रहे थे। इस सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी, सदर से जांच कराई गयी। जाँच में प्रथम दृष्टया दोनों आरक्षियों की संलिप्तता पायी गयी। इसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल कौशल पासवान व श्रषिलाल बिन्द को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एंव अनुशासनहीनता बरतने के आधार पर निलम्बित किया गया है।

Scroll to Top