ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा

मेरठ (मानवीय सोच)  पुलिस रिकॉर्ड में वांटेड पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई बुधवार शाम को की गई है। याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी और दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तारी वारंट लिए थे, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों को अभी तक कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस बुधवार शाम को आरोपी के घर पर ढोल नगाड़े बजाकर पहुंची और नोटिस चस्पा किया। इस दौरान कई थानों की फोर्स साथ रही।

बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के बेटे इमरान की खरखौदा अलीपुर स्थित मीट फैक्ट्री पर 31 मार्च को पुलिस ने दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से मीट पैकिंग होते हुए पकड़ी गई। इसी प्रकरण में पुलिस की ओर से खरखौदा थाने में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी शमजिदा बेगम, बेटे इमरान व फरमान समेत 14 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इन आरोपियों में से 10 को मौके पर ही दबोच लिया गया और इन्हें जेल भेजा गया।

याकूब और उसके परिजन मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था। आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट भी हासिल किए गए, लेकिन धरपकड़ नहीं हो सकी। अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इसी मामले में कोर्ट से कुर्की वारंट हासिल किए। बुधवार शाम को एएसपी किठौर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और सीओ क्राइम तीन थानों की फोर्स के साथ याकूब के सराय बहलीम स्थित आवास पर पहुंचे। पुलिस ने ढोल नगाड़े बजवाए और आरोपी याकूब के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया।

मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया, याकूब कुरैशी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हुए थे। पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी याकूब के घर गए और नोटिस चस्पा किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी है और बाकी कार्रवाई भी प्रचलित है।

Scroll to Top