बहराइच के बाद अब उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे 2 लोग घायल हो गए. मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद लोग भड़क गए और धरने पर बैठ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अंगूर उर्फ साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है.
इसी के साथ आरोपी असलम उर्फ आसिफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. फिलहाल पुलिस की नजर बनी हुई है और मौके पर फोर्स तैनात है. दरअसल देवरिया के मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का बुधवार को विसर्जन किया जा रहा था. लोग उत्साह पूर्वक DJ बजाते गाते नाचते हुए मूर्ति विसर्जन करने के लिए नदावर घाट के लिए निकले थे. इसी दौरान वार्ड नंबर-13 शंकरपुर की दुर्गा प्रतिमा निकल रही थी. डीजे बजाते हुए लोग विसर्जन के लिए जा रहे थे.
