ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बहराइच में भारी बवाल, इंटरनेट किया गया बंद

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा को लेकर इस समय इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल है. इस हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया. बहराइच जिले के महसी तहसील में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं हालात काबू करने के लिए महसी इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए हिंसा प्रभावित इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद किया गया. इस पूरे मामले में

सीएम योगी ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने बैठक में दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि बवाल को लेकर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें. उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए. वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए हालात काबू करने के लिए 6 कंपनी पीएसी भेजी गई है.  गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी से 6 कंपनी पीएसी बहराइच में हालात काबू करने के लिए भेजी गई है. वहीं अतिरिक्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

बता दें कि 13 अक्टूबर की शाम उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र में स्थित महाराजगंज कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. दुर्गा पूजा के समापन के उपलक्ष्य में निकली इस यात्रा में डीजे बजाने को लेकर समुदाय विशेष के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई. यह तकरार इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते यह एक हिंसक झड़प में तब्दील हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, बहस के दौरान एक गुट द्वारा छतों से पथराव शुरू कर दिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही कुछ लोगों ने इस पथराव का विरोध किया, फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग की चपेट में आने से रामगोपाल मिश्रा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चिकित्सालय में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Scroll to Top