बहराइच में माफिया गब्बर सिंह का गेस्ट हाउस कुर्क

बहराइच  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माला पहनाकर सुर्खियों में आए माफिया गब्बर सिंह का गेस्ट हाउस कुर्क कर लिया गया है। उसने शहर के बीचो-बीच करोड़ों रुपये का कांप्लेक्स बनाया था।

बहराइच में माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह का करोड़ों रुपये का गेस्ट हाउस कुर्क कर लिया गया है। उस पर 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गब्बर का कांप्लेक्स शहर के बीचो-बीच बना हुआ है।
वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माला पहनाने के दौरान सुर्खियों में आया था।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था और जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *