ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बहलोलपुर में शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद ऐक्शन में आई पुलिस

नोएडा  (मानवीय सोच) नोएडा के बहलोलपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने रविवार रात को तोड़फोड़ करने के साथ ही शिवलिंग और मंदिर में रखी मूर्तियां भी खंडित कर दीं। इसके साथ ही मंदिर के फर्श पर खून के भी निशान थे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख आग बबूला हो गए। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। मंदिर के अंदर मांस फेंके जाने की अफवाह के बाद सोमवार दोपहर को पुलिस ने बहलोलपुर में स्थित मीट की दुकानों पर बुलडोजर चला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

नोएडा पुलिस ने मंदिर में तोड़फोड़ की जांच शुरू की

पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हरीश चंदर ने बताया कि स्थानीय पुलिस को बहलोलपुर गांव में एक शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़ के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची, जहां एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला मारन ने बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया मानव रक्त की तरह दिखते हैं। जाहिर है, शीशे के आवरण में रखी मूर्ति को निकालने के लिए जिस व्यक्ति ने शीशा तोड़ा होगा उसे चोट लग गई होगी और उसका खून गिर गया होगा।

डीसीपी चंदर ने कहा कि पुलिस मामले में हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है और इस अफवाह का खंडन किया कि मंदिर परिसर के अंदर मांस का एक टुकड़ा भी पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मंदिर के पुजारी से भी संपर्क किया है, जो रात में अपने घर चला गया था और सुबह मंदिर आने पर उसने तोड़फोड़ देखी।

डीसीपी ने कहा कि घटना के समय मंदिर के पुजारी को बंधक बनाए जाने की अफवाह भी गलत है। उन्होंने कहा कि गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

Scroll to Top