दिल्ली : (मानवीय सोच) देश की राजधानी दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन चल रहा है. वहीं जी20 समिट में अमेरिका, बांग्लादेश, जर्मनी,इंडोनेशिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और यूके के पीएम समेत 22 देश के नेता शामिल हो रहे हैं. दिल्ली में चल रहे जी20 समिट के दौरान तब एक अलग ही नजारा देखा गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते दिखे. वहीं दोनों ने सेल्फी भी ली.
G20 समिट में दुनिया भर के नेता
बता दें कि इस साल भारत में G20 समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी G20 शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रही हैं. आज समिट के दौरान दोनों सेल्फी लेते हुए दिखे. सेल्फी में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीर में देखा जा रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. G20 समिट में शेख हसीना के साथ उनकी बेटी साइमा वाजेद भी भारत आई हैं, तस्वीर में वह भी दिखाई दे रही हैं.
