बाड़मेर में बीएसएफ जवान ने अफसर की पत्नी से किया रेप

बाड़मेर  (मानवीय सोच) राजस्थान के सीमावती बाड़मेर जिले में बीएसएफ के एक आरक्षक ने अपने ही अफसर की पत्नी का रेप कर दिया। पीड़िता का पति बीएसएफ में सहायक कमांडेंट है। घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी किसी काम के बहाने कमाडेंट के घर गया और वहां उसकी पत्नी को अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म कर लिया। मंगलवार को बाड़मेर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। बाड़मेर वृताधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीएसएफ के सहायक कमाडेंट जनवरी में ही तबादला होने के बाद बाड़मेर आए हैं और अपनी पत्नी के साथ ही बटालियन क्वार्टस में रहते हैं।

नाश्ता देने गया और किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि घटना 10 मार्च की है। घटना के वक्त पीड़िता के पति अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी आरक्षक एस.के.कोसर नाश्ता देने के लिए अफसर के घर गया और वहां पर पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। बताया गया कि आरोपी का घर उनके घर में पहले से आना-जाना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के धमकाने के कारण पीड़िता ने किसी को दुष्कर्म की बात नहीं बताई, लेकिन 12 मार्च को जब उसका पति ड्यूटी से लौटा, तब उसने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद 13 मार्च को महिला थाने में मामला दर्ज हुआ।

अब आरोपी हुआ गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे बाड़मेर वृताधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। सिंह ने बताया कि बीएसएफ स्तर पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी, जिसके चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *