ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रविवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। शनिवार रात को मुंबई के बांद्रा में 66 साल के सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई। गैंग के एक सदस्य ने फेसबुक पर पोस्ट कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। इसमें कहा गया कि सिद्दीकी के सलमान खान से करीबी संबंध थे। इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। उनके संबंध दाऊद इब्राहिम जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से थे। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, “ओम, जय श्री राम, जय भारत। मैं जीवन का सार समझता हूं। धन और शरीर को धूल मानता हूं। मैंने वही किया जो सही था।

सलमान खान, हम यह लड़ाई नहीं चाहते थे। आपने हमारे भाई को अपनी जान गंवाने पर मजबूर कर दिया। आज बाबा सिद्दीकी की शराफत का पूल बंद हो गया है। वह दाऊद के साथ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत था। उनकी मौत का कारण बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग में दाऊद और अनुज थापन से उनके संबंध थे।” पोस्ट में आगे लिखा गया, “हमारी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। जो कोई भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करता है, उसे तैयार रहना चाहिए। अगर कोई हमारे किसी भाई को मरवाता है तो हम जवाब देंगे। हम कभी पहले हमला नहीं करते।”

Scroll to Top