उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सोमवार को अलीगढ़ में हैं. यहां पर आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शाह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, अगले साल जनवरी में 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ी समाज की जातियों को संबल कल्याण सिंह और मोदी ने ही दिया.
पिछड़ों के कल्याण की शुरुआत कल्याण सिंह ने कीः शाह
अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से की. उन्होंने कहा, “आप सभी से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटें बीजेपी की झोली में डालिए. मैं दिल्ली से सिर्फ एक काम के लिए यहां आया हूं. बीजेपी नेता, रामभक्त और यूपी में पिछड़ों के कल्याण की शुरुआत करने वाले कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने आया हूं.” शाह ने कहा कि पिछड़ी समाज की जातियों को संबल कल्याण सिंह और मोदी ने ही दिया.
