बाराबंकी : (मानवीय सोच) डॉक्टर ने हॉस्पिटल में शेयर और जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये की जालसाजी कर ली। आरोप है कि गोला में जमीन बेचने के दौरान मुलाकात हुई थी और जमीन का बकाया 15 लाख रुपये भी नहीं दिया। इसके अलावा 40 लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों रुपये हड़प लिए और शेयर भी नहीं दिया। न्यायालय के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के नेवादा निवासी संजय कुमार शाही ने केस दर्ज कराया है। संजय ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह व्यापारी हैं और व्यवसायिक कार्य के लिए आवश्यकता होने की वजह से गोला में स्थित अपनी जमीन बेच रहे थे। इसी बीच मुलाकात बाराबंकी के आस्था हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. वीरेंद्र सिंह पटेल से हुई। वह मेरी जमीन देखे तो उन्हें जमीन पसंद आ गई। जिसकी कीमत एक करोड़ 90 लाख रुपये तय हुई।
