ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं, गोली मार दो पर झुकूंगा, संजय राउत

मुंबई  (मानवीय सोच) शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईडी की ओर से अपना फ्लैट और प्लॉट कुर्क किए जाने को लेकर कहा कि भले मुझे ही गोली मार दी जाए या फिर जेल भेज दिया जाए, मैं चुप नहीं बैठूंगा। संजय राउत ने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं और झुक नहीं सकता। संजय राउत ने कहा, ‘प्रॉपर्टी का मतलब आखिर क्या होता है। क्या मैं मेहुल चोकसी हूं, नीरव मोदी हूं या फिर विजय माल्या हूं। मैं अंबानी या अडानी भी नहीं हूं। मैं जिस घर में रहता हूं, वह छोटा सा है। मेरा जो पैतृक स्थान अलीबाग है, वहां एक एकड़ जमीन भी नहीं है। जो भी हमने लिया है, वह मेहनत की कमाई से खरीद है, जो 2009 में ली गई थी।’

संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई को बदले का ऐक्शन बताया। उन्होंने कहा, ‘यह जो कुछ भी हो रहा है, वह बदले की कार्रवाई से हो रहा है। मुझे पहले ही धमकियां मिल रही थीं कि यदि आप महाराष्ट्र की सरकार गिराने में सहयोग नहीं करोगे तो फिर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई होगी।’ बेहद तल्ख अंदाज में दिख रहे शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे हमें गोली मार दो। प्रॉपर्टी जब्त कर लो या फिर जेल भेज दो। संजय राउत बालासाहेब ठाकरे का चेला है, चुप नहीं बैठेगा और आप लोगों की पोल खोलता रहेगा। दो सालों से कार्रवाई चल रही है, लेकिन मैं चुप नहीं बैठा। अब जिसे फुदकना है, फुदकता रहे, नाचता रहे। आने वाले दिनों में पता चल जाएगा कि आखिर सच क्या है।’

संजय राउत की कुल 11 करोड़ रुपये की संपत्ति हुई है जब्त

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके फ्लैट और प्लॉट कुर्क कर लिए। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर व मुंबई में एक-एक फ्लैट को कुर्क किया। कहा जा रहा है कि संजय राउत की जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसकी कुल कीमत 11 करोड़ रुपये के करीब है।

 

Scroll to Top