ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ के मामले में नया मोड़

प्रयागराज (मानवीय सोच) इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने पूर्व सांसद बाहुबली नेता अतीक अहमद के भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम की जमानत अर्जी की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया है। इस कारण अर्जी की सुनवाई टल गई है।

कोर्ट ने अन्य पीठ नामित करने के लिए फ़ाइल मुख्य न्यायाधीश को भेज दी है। साथ ही अर्जी पर सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख तय की है।

अशरफ के खिलाफ बसपा विधायक राजू पाल की हत्या सहित दर्जनों आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिनमें उसे जेल भेज दिया गया है। इन्हीं में से एक मामले में यह जमानत अर्जी दाखिल की गई है।

पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ पर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। 2005 में शहर के धूमंगज इलाके ने दिनदहाड़े बसपा विधायक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना में मुख्य आरोपी अशरफ को ही बनाया गया था। कोर्ट से वारंट के बाद अशरफ फरार हो गया था।

पुलिस ने अशरफ को 2 जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय अशरफ पर 1 लाख का इनाम घोषित था। अशरफ की ओर से इसी मामले में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। अब मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

Scroll to Top