ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटा ओसामा RJD में शामिल हुए

बिहार के बाहुबली और राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सिवान के सांसद रह चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब तथा बेटे ओसामा शहाब ने आज पुनः राष्ट्रीय जनता दल [राजद] की सदस्यता ले ली है। जिन्हे बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर खुद लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सदस्यता दिलवाई हैं। इस दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में हम लोगों की कद्दावर नेता रही हिना शहाब ने पुनः पार्टी सदस्यता ग्रहण की है,  उनके पुत्र ओसामा शहाब भी पार्टी में शामिल हुए हैं। कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली हैं।

मेरा विश्वास है, कि इससे सिवान के साथ-साथ पूरे बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम लोगों की जो धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा है, इस माध्यम से इसे हम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी तथा बेटे को राजद की सदस्यता दिलवाने के कई मायने निकाले जा रहे है। जैसा कि अपने बयान में तेजस्वी यादव कह चुके है कि हिना शहाब तथा ओसामा शहाब के राजद में आने से सिवान क्षेत्र में उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ता जुड़ते चले जायेंगे।

Scroll to Top