ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिकने जा रहा देश का यह बड़ा बैंक, मई में शुरू होगी बिक्री की प्रक्रिया

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  बैंक प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। सरकार जल्द से जल्द एक सरकारी बैंक का प्राइवेटाइजेशन करना चाह रही है। खबर है कि आईडीबीआई बैंक  में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए मई में रुचि पत्र (EoIs) मंगवाने की योजना बन रही है। इससे पहले, सरकार की योजना अप्रैल में आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए ईओआई आमंत्रित करने की थी। आज बुधवार को इस बैंक का शेयर 9 पर्सेंट तक उछल कर 49.10 रुपये पर पहुंच गया था।

वित्त वर्ष 2022-23 में पूरी होगी प्रक्रिया 
इस प्रक्रिया को चालू वित्त वर्ष 2022-23 में पूरी की जा सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा है कि आईडीबीआई बैंक के विनिवेश के लिए रोड शो अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार अब मई में ईओआई आमंत्रित करने की योजना बना रही है। दरअसल,  LIC IPO और रूस-यूक्रेन संकट के बाद बाजार में आई उथल-पुथल के चलते देरी हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार वित्त वर्ष 23 में आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है और यह मौजूदा आरबीआई ढांचे के भीतर होगा। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के नियमों में कॉरपोरेट घरानों को बैंकों के बोलीदाताओं/प्रमोटरों के रूप में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि इस विनिवेश के जरिए सरकार अपनी पूरी 45.48 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

सरकार और एलआईसी के पास 94% हिस्सेदारी
आईडीबीआई बैंक की सरकार और एलआईसी के पास 94% से अधिक हिस्सेदारी है। इसमें एलआईसी के पास 49.24% हिस्सेदारी और सरकार की बैंक में 45.48% हिस्सेदारी है। सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रबंधन नियंत्रण के साथ-साथ बैंक में लगभग 26% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकती है। इसके बाद सरकार बैंक की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकती है।

Scroll to Top