ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिजनौर में बाल-बाल बची किसान एक्सप्रेस

बिजनौर में 25 अगस्त की सुबह 4 बजे बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बता दें कि रविवार को किसान एक्सप्रेस (13307) दो हिस्सों में बंट गई। इसके चलते ट्रेन की 13 कोच 4 किलोमीटर आगे चले गए और बाकी के 8 डिब्बे पीछे ही छूट गए। ये हादसा मुरादाबाद के आगे स्योहारा और धामपुर रेलवे स्टेशन के बीच घटा, जब ट्रेन झारखंड के धनबाद से फिरोजपुर की तरफ जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक  S3 और S4 कोच को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई, जिसके वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी पैसेंजर को चोट नहीं आई। लेकिन घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आनन-फानन में रेलवे के अधिकारियों  को सूचित किया गया। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे बाद ट्रैक को बहाल किया गया।

Scroll to Top