ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिजली निजीकरण के खिलाफ किसानों-मजदूरों का प्रदर्शन

बिजली के निजीकरण के खिलाफ किसान और मजदूर संगठनों के राज्य व्यापी आवाहन पर बुधवार को बीकेटी तहसील में एक्टू और किसान महासभा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया। एक्टू के जिला सचिव कुमार मधुसूदन मगन और अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक छोटे लाल रावत के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी इन्दौरा बाग ब्लॉक तिराहे पर एकत्र होकर वहां से झंडा बैनर के साथ बिजली का निजीकरण नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, देश के किसानों मजदूरों के ऊपर मंहगाई थोपने की साज़िश बर्दाश्त नहीं, पूंजीपतियों से यारी -जनता से गद्दारी नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए कुमार मधुसूदन मगन ने कहा कि निजीकरण से न केवल बिजली महंगी होगी बल्कि बिजली कर्मचारियों के रोजगार पर गहरा खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निजीकरण के चलते समाज में आर्थिक सामाजिक विषमता पैदा होगी। ज्ञापन में प्रमुख रूप से बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, पंजाब सरकार की तर्ज पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बिजली विभाग में कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति किया जाए, संविदा कर्मियों को नियमित करने,चुनावी वायदा के अनुसार ट्यूब वेल कनेक्शन पर बिजली मुफ्त देने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, बिजली उत्पादन के लिए कोयला के आयात पर रोक लगाने,बिजली के रख रखाव के लिए जनता पर शुल्क लगाने पर रोक की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में राम सेवक रावत, विजेता वर्मा,रामकली, लक्ष्मी भारतीय, हीरालाल, विजय कुमार, गुड्डू राजपूत, राजेन्द्र राजपूत, सर्वेश कुमार, लखन राजपूत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Scroll to Top