ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बिजली मीटर का बॉक्स खोलकर मशीन बदलने पर नहीं लग पा रहा अंकुश, कई जिलों में चल रहा खेल

लखनऊ : (मानवीय सोच) बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर उनकी चाल धीमी करने वाला गैंग फिर सक्रिय हो गया है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मीटर की मशीन ही बदली हुई थी। असली मशीन को निकालकर लगाई गई मशीन सुस्त चलती है। यही नहीं सुस्त मीटर जितनी यूनिट दर्शा रहे हैं, सांठगांठ कर उससे बहुत कम यूनिट के बिल बनवाए जा रहे हैं। यानी मीटर में रीडिंग स्टोर कराने का खेल भी धड़ल्ले से जारी है।

पिछले साल जुलाई में राजधानी में चिप बदलकर बिजली मीटरों की चाल धीमी करने वाला गैंग पकड़ा गया था। एसटीएफ ने इस गैंग से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। तब लगा था कि ऐसे गिरोहों पर अंकुश लगेगा। पर, लेसा के जिम्मेदारों ने इस गिरोह से पकड़े गए मीटरों की अब तक जांच ही नहीं कराई। नतीजा- न तो गिरोह पर असर पड़ा और न ही लेसा में बैठे उसके मददगारों पर। पिछले महीने अयोध्या में भी मीटर सुस्त करने का मामला पकड़ा गया था। दो दिन पहले सुल्तानपुर में भी ऐसा मामला सामने आया। ये मामले बताते हैं कि गिरोह ने प्रदेश के कई जिलों में अपनी पैठ जमा ली है।

Scroll to Top