ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बिजली विभाग का कारनामा! दिहाड़ी मजदूर पर थोपा 1.72 लाख का बिल

बांदा : (मानवीय सोच) दिहाड़ी मजदूर उपभोक्ता पर बिजली विभाग ने सिर्फ दो माह का बिल डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा थोप दिया है। बिजली बिना उसका काम धंधा ठप पड़ा है। पहले और बाद के सभी बिल मात्र 700 से 800 रुपये के हैं। मजदूर ने अधिशासी अभियंता सहित पावर कारपोरेशन के अफसरों से लिखित शिकायत की है।

मर्दननाका निवासी हसीबने दी बिजली विभाग के अफसरों को दी अर्जी में बताया है कि वह वेल्डिंग करके परिवार पाल रहा है। दिहाड़ी मजदूर है। उसने दो किलोवाट का कमर्शियल कनेक्शन दो वर्षों से ले रखा है। हमेशा 7-8 सौ रुपये मासिक बिल आता रहा था। लेकिन मीटर रीडर ने साजिशन दो माह की गलत रीडिंग दर्ज की।

साथ ही, 86-86 हजार रुपये के बिल दर्शा दिए हैं। जबकि अन्य बिल 7- 8 रुपए मासिक के हैं। इस बीच दुकान के बाहर लगा मीटर चोरी हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी है। अब उसका कामधंधा बिजली बिना ठप पड़ा है। परिवार भुखमरी की कगार पर है। मज़दूर ने बिल दुरुस्त करने और दोषी मीटर रीडर पर कारवाई की मांग की है।

Scroll to Top