ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिजली संकट से हाहाकार, सोसाइटी छोड़ रिश्तेदारों के घर गए 800 परिवार

नोएडा (मानवीय सोच) ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में रविवार को दूसरे दिन भी आठ टावर में बिजली और पानी की आपूर्ति शुरू न होने से निवासी परेशान रहे। गुस्साए लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। बिजली नहीं होने से 800 परिवार सोसाइटी छोड़कर रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।

सोसाइटी के इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने से कई टावर की बिजली आपूर्ति बाधित है। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 13 टावर हैं, जिनमें 1800 परिवार रह रहे हैं। सोसाइटी में शुक्रवार देर रात इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगाने से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है।

सोसाइटी के पांच टावर में डीजी सेट से बिजली दी जा रही है, बाकि आठ टावर में दो दिन से बिजली गुल है। गर्मी में बिजली और पानी न होने से लोग परेशान हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रविवार को बिल्डर प्रबंधन और निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन, एनपीसीएल और प्राधिकरण को जल्द से जल्द सोसाइटी के लोगों की समस्या हल करने को कहा है।

देहात क्षेत्र में बिजली कटौती अधिक

वहीं, भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में अधिक कटौती हो रही है। देहात क्षेत्र के दादरी, दनकौर, जेवर व रबूपुरा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को आठ से दस घंटे तक कटौती झेलनी पड़ रही है।

नोएडा शहर में 170 से अधिक आवासीय, संस्थागत, इंडस्ट्रियल और आईटी सेक्टर हैं। साथ ही 64 से अधिक गांव भी हैं। प्रदेश में छाए बिजली संकट का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। नो-पावर कट जोन होने के बावजूद शहर के विभिन्न सेक्टर में दो से तीन घंटे तक लोगों को अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। वहीं, शहरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को रोज चार से पांच घंटे तक कटौती झेलनी पड़ रही है। इससे भी बुरा हाल जिले के देहात क्षेत्रों का है। देहात क्षेत्रों में दादरी, दनकौर, जेवर व रबूपुरा में आठ से दस घंटे तक कटौती हो रही है।

बगैर बिजली के बढ़ रही तकलीफ : सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के उपभोक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में रोज चार से पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। ज्यादा बिजली कटौती शाम के समय होती है। इससे जल आपूर्ति भी बाधित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करन पड़ता है। उनका कहना था कि बिजली कटौती की वजह से बच्चे, बुजुर्ग, महिला और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मरम्मत कार्य भी किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले।

Scroll to Top