ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन करेगी भाजपा

पटना  (मानवीय सोच)  बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक से पहले भाजपा ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। भाजपा ने बुधवार को साफ किया कि वह बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन करेगी। सीएम नीतीश कुमार ने एक जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एक जून को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बैठक होने जा रही है। करीब सभी पार्टियां जातीय जनगणना के पक्ष में हैं।

मंत्री ने कहा कि बैठक में लिये जाने वाले फैसले के बाद इसके क्रियान्वयन को लेकर मंत्रियों की बैठक बुलानी होगी। इसलिए इसे मंत्री परिषद की बैठक में लाया जाएगा। इसके बाद सरकार इसे लागू करने का प्रयास करेगी।

मंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना पर सभी दल सहमत हैं। सभी दलों से बातचीत हो चुकी है। एक जून को होने वाली बैठक में सभी दलों के लोग शामिल होंगे। बीजेपी ने कभी जातीय जनगणना का विरोध नहीं किया है।

इससे पहले विजय कुमार चौधरी ने ही मंगलवार को बताया था कि एक जून को सर्वदलीय बैठक होने जा रही है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जातीय जनगणना पर शीघ्र बैठक बुलाने की घोषणा की थी। मंत्री ने यह भी कहा कि जातीय जनगणना कराने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजने का सरकार का प्रस्ताव विधानसभा में दो-दो बार पारित हो चुका है।

इसी संबंध में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलकर भी अनुरोध कर चुका है। केंद्र सरकार ने देर हो जाने के कारण इसमें असमर्थता जताई। फिर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अगर सभी दल सहमत हों तो राज्य सरकार अपने स्तर से इसे कराने को तैयार है। इसी सिलसिले में सभी दलों से विमर्श करने के बाद यह बैठक पटना में ‘संवाद’ कक्ष में अपराह्न चार बजे बुलाई गई है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि हमलोग शुरू से जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके और निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से इसको स्वीकृत किया जायेगा। फिर इस पर काम शुरू किया जायेगा। बैठक में सबकी राय ली जायेगी कि कैसे बेहतर ढंग से जातीय जनगणना कराया जाए। सरकार ने भी इसके लिये पूरी तैयारी की है, लेकिन सबकी राय लेने के बाद ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।

 

Scroll to Top