ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में पुलों की त्रासदी पर अलर्ट हुई योगी सरकार

बिहार में बारिश और बाढ़ के चलते पुलों के टूटने का सिलसिला जारी है। आंकड़ों की मानें तो अब तक वहां 9 से ज्यादा छोटे-बड़े पुल टूट और बह गए हैं। इससे सबक लेते हुए यूपी की योगी सरकार सावधान हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलों की त्रासदी से बचने के लिए ऐसे जर्जर पुलों को चिन्हित कर तोड़ने का निर्देश दिया है जो जनता के लिए बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरकार जर्जर पुलों को तोड़कर उनकी जगह नए पुलों का निर्माण करेगी। इसके लिए सम्बंधित जिले के प्रशासन से एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रदेश भर में 721 पुलों की जांच पूरी कर ली गई है।

इस जांच के बाद 75 ऐसे पुल चिन्हित किये गए हैं जिन्हे जर्जर होने के चलते तोड़ा जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने अपनी जांच में ऐसे पुल शामिल किये हैं जिनका निर्माण तकरीबन 50 वर्ष पहले हुआ था। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों की जांच में कानपुर क्षेत्र के 10, सहारनपुर में 6, उन्नाव में 4, मैनपुरी, अमेठी, गाजीपुर, सोनभद्र, सीतापुर में तीन-तीन पुल जर्जर पाए गए हैं। 

Scroll to Top