ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बीएचयू के 14 शोधार्थी ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ के लिए चयनित

वाराणसी : (मानवीय सोच)  काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 14 शोधार्थी प्रधानमंत्री शोध अध्येतावृत्ति (पीएमआरएफ) के लिए चयनित हुए हैं। योजना का उद्देश्य श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अनुसंधान की ओर आकर्षित कर उच्च गुणवत्ता के शोध को प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार ने 2018-19 के बजट में योजना की घोषणा की थी। यह संख्या पहले चार थी जो अब 14 तक पहुंच गई है।

बीएचयू में चयनित छात्रों में बंदन कुमार, एंदवी मैत्रा, कुहू माधव, आर बी अनंत, राजू राय, सुदीप भूनिया (भौमिकी विभाग), दीपिका शर्मा, कर्मदेव प्रजापति, निखिल श्रीवास्तव, रितेश तोलानी (रसायनशास्त्र विभाग), अंकिता गुप्ता (पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान), गरिमा कंडवाल (जैव रसायन विभाग), प्रशस्ति पांडेय (वनस्पति विज्ञान विभाग) और स्योना तिवारी (बायोइंफॉर्मेटिक्स विभाग) से हैं।

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा है कि बीएचयू से अधिक संख्या में शोधार्थियों को पीएमआरएफ मिलना विश्वविद्यालय के इन्हीं प्रयासों की सफलता को प्रदर्शित करता है। आने वाले समय में और बेहतर करेंगे। पीएमआरएफ की समन्वयक प्रो. मौशुमी मुतसुद्दी ने बताया कि कोर्स वर्क पाठ्यक्रम में बदलाव और परीक्षा परिणामों को समय पर घोषित करने से बीएचयू के प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद मिली।

Scroll to Top