लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने तैयारियां शुरू कर दी है। BJP की नजर यूपी की सभी 80 सीटों पर है। इसको लेकर पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि पार्टी पसमांदा मुसलमानों को रिझाने में लगी हुई है। इसके लिए 27 जुलाई से BJP ‘पसमांदा स्नेह यात्रा’ शुरू करेगी।
यह यात्रा गाजियाबाद से शुरू होकर यूपी के सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जाएगी। जहां पसमांदा मुसलमानों के साथ बातचीत करेगी। इसके अलावा यह यात्रा देश के अन्य राज्यों से भी गुजरेगी।
दरसा, यूपी में बीते दिनों हुए निकाय चुनाव में BJP ने 391 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इनमें उसके 61 मुस्लिम कैंडिडेट ने जीत भी हासिल की थी। चेयरमैन की 5 सीटों पर BJP के मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिली थी।
निकाय चुनाव के बाद ही BJP ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कुलपति रहे प्रो. तारिक मंसूर को भाजपा कोटे से विधान परिषद का सदस्य भी बनाया। इस जीत के बाद BJP लगातार मुस्लिम उम्मीदवारों पर अपना विश्वास जता रही है।
