बिहार : (मानवीय सोच) प्रदर्शन के दौरान बीजेपी जिला महासचिव विजय कुमार सिंह की मौत मामले में पार्टी ने उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रघुवर दास के नेतृत्व में जांच का आदेश दिया है. प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की जेपी नड्डा ने घोर निन्दा की है. साथ ही पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
प्रशासन ने किया आरोपों का खंडन
रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार सरकार की शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज के कारण बिहार भाजपा नेता की मौत के बाद से राज्य में विवाद खड़ा हो गया है. BJP का कहना है कि जहानाबाद जिले के महासचिव की पुलिस द्वारा ‘क्रूर’ लाठीचार्ज के कारण चोटों के कारण मौत हो गई. हालांकि, जिला प्रशासन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए.”
