ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुलडोजर बाबा का खौफ, अवैध निर्माण कराने वाले खां साहब ने दिया अपना मकान गिराने की अर्जी

रामपुर  (मानवीय सोच)  ग्रामीण अहसान खां ने ग्राम समाज के तालाब पर बने अपने ही मकान की तोड़ने की दरखास्त अधिकारियों को दी है। इस पर उपजिलाधिकारी सहित राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

शाहबाद क्षेत्र के गांव मत्तिरपुर के रहने वाले अहसान खां का पुश्तैनी मकान सरकारी तालाब की आराजी पर बना हुआ है, जिसको उन्होंने खुद कुबूल किया और सरकार से उसको तोड़ने की गुहार लगाई। खां ने उपजिलाधिकारी शाहबाद को तहरीर देकर बताया कि उनका एक पुश्तैनी मकान गांव में स्थित तालाब में बना हुआ है, लिहाजा उस मकान को गिरा दिया जाए। मत्तिरपुर अहरौला में स्थित तालाब की आराजी पर लगभग 90 मकान बने हुए हैं। अधिकारियों राजस्व टीम के पहुंचने से अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मत्तिरपुरपुर अहरौला के रहने वाले अहसान खां ने अधिकारियों को दरखास्त देकर कहा है कि सबसे पहले उसका मकान तोड़ा जाए। उसके बाद बाकी अवैध कब्जेदारों के और केवल मत्तिरपुर में नहीं जिले में जहां जहां भी अवैध कब्जे हैं। उन सभी को ध्वस्त किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि यह आबादी लगभग 50 -60 साल पुरानी है और मकान भी इतने ही पुराने बने हुए हैं। अब पुराने मकान टूट कर के पक्के मकान बन गए हैं।

Scroll to Top