ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुलडोजर लेकर गैंगरेप आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

सहारनपुर (मानवीय सोच) अपराधियों पर पुलिस का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। गैंगरेप के अभियुक्त के घर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी। ढोल बजाते हुए बुलडोजर से सीढ़ियां ध्वस्त कर दीं। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्तों ने सरेंडर नहीं दी तो मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

बीते दिनों चिलकाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान के बेटों आमिर और आसिफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद भी अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं लगा।

गुरुवार को एसओ चिलकाना सत्येंद्र कुमार राय बुलडोजर और ढ़ोल लेकर गांव में पहुंचे और चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर तक पहुंच गए। इसके बाद बुलडोजर से मकान के बाहर बनी सीढ़ियों को जेसीबी से जोड़ दिया गया। एसओ ने चेतावनी दी है कि यदि आज रात तक आरोपी स्वयं थाने नहीं पहुंचे कल पूरा घर ध्वस्त कर दिया जाएगा।

दुमझेड़ा में गैंगस्टर का घर कुर्क की
चिलकाना के गांव दुमझेडा गांव में गैंगस्टर आरोपी के घर जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की करने पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम। गुरुवार को गांव दुमझेड़ा में नायब तहसीलदार मोनिका चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची तथा गैंगस्टर के आरोपी जमशेद के घर पर जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपी के घर से संपत्ति के रूप में एक मोटरसाइकिल कुर्क की गई। नायब तहसीलदार ने कहा कि जमशेद के खिलाफ गोकशी, लूट, चोरी, नशा तस्करी आदि के मुकदमे दर्ज है, जिसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जमशेद के पास संपत्ति के रूप में एक बाईक ही खरीदी गई थी। जिसे कुर्क कर लिया गया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि चिलकाना में गैंगरेप के अभियुक्तों के मकान पर बुलडोजर लेकर पुलिस ने दबिश दी थी। अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Scroll to Top