ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेटियों की ट्यूशन फीस माफ कराने की कवायद तेज

लखनऊ  (मानवीय सोच)  ढाई लाख सालाना आय सीमा वाले अभिभावकों की निजी स्कूलों में पढ़ रहीं एक से अधिक बेटियों में एक की ट्यूशन फीस माफ कराने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलों से निर्धारित फार्मेट पर ब्योरा मांगा है।

बेसिक शिक्षा निदेशक और अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जिलों को जारी पत्र में कहा गया है कि यदि शासन द्वारा निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसी परिवार की एक से अधिक बच्चियां किसी विद्यालय, महाविद्यालय या संस्था में अध्ययन कर रही हैं, तो दूसरी बच्ची की ट्यूशन फीस संस्था को प्रोत्साहित करके माफ कराई जाएगी। या उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार की ओर से की जाएगी।’
इस क्रम में अधिकारियों से विद्यालयों में संपर्क कर दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस माफ कराने की कोशिश करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जिलों से विद्यालयों के नाम, वहां पढ़ने वाली एक से अधिक बच्चियों में दूसरी का नाम, कक्षा, पिता का नाम व ट्यूशन फीस की वार्षिक राशि संबंधी सूचना मांगी गई है। अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों से ब्योरा आने के बाद शासन आगे की कार्रवाई करेगा।

Scroll to Top