ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी

मुंबई (मानवीय सोच): बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी। भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित और अजय बहल द्वारा निर्देशित द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है। सस्पेंस ड्रामा यह फिल्म दर्शकों को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएगा, जिसे सेल्फ-डेसट्रक्टिव ब्यूटी से प्यार हो जाता है।

टी-सीरीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन, भूषण कुमार ने कहा, “हम भूमि पेडनेकर को ‘द लेडी किलर’ की टीम में शामिल कर के बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन कपूर के स्टाइल और व्यक्तित्व के साथ भूमि की बहुमुखी प्रतिभा एक बहुत ही जबरदस्त संयोजन है, अजय के विज़न के साथ इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में नए जोड़े की केमेस्ट्री निश्चित रूप से देखने लायक होगी।”

भूमि पेडनेकर ने कहा, “नई और चुनौतीपूर्ण चीजे मुझे हमेशा से उत्साहित करती रही हैं और द लेडी किलर ने शुरुआत से ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया है। बतौर कलाकार यह किरदार मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकल और बहुत कुछ करने का मौका देती है। मैं अर्जुन कपूर, निर्देशक अजय बहल, निर्माता भूषण सर, और शैलेश सर के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार है।’’

शैलेश आर सिंह ने कहा, “भूमि पेडनेकर एक प्रतिभा हैं और ‘द लेडी किलर’ के लिए बिल्कुल सही वाइब और फ्लेवर लाती हैं। हमें बेहद खुशी है कि वे इस फिल्म में बतौर लीड अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी। यह निश्चित रूप से एक शानदार यात्रा होनेवाली है।”

अजय बहल ने कहा, “द लेडी किलर भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरपूर है, और इस फिल्म के लिए हमें एक ऐसी अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो इस किरदार के लिए उपयुक्त हो। मुझे बेहद खुशी है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इस फिल्म का हिस्सा हैं वे न सिर्फ इस किरदार के लिए सटीक बैठते हैं बल्कि वे इस फिल्म में अपना सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेयर भी लायेंगे।”

Scroll to Top