ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ब्रजेश पाठक होंगे यूपी के नए डिप्टी सीएम

लखनऊ (मानवीय सोच) योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ लेने में कुछ ही वक्त बचा है। उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई एक मीटिंग में कुछ नेताओं की मौजूदगी ने कयासों को तेज कर दिया है। फिलहाल भाजपा की ओर से किसे मंत्री बनाया जाएगा और कौन डिप्टी सीएम होगा, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ चेहरों को लेकर कयास तेज हो गए हैं। इनमें से ही एक बड़ा नाम ब्रजेश पाठक है, जो लखनऊ कैंट से विधायक बने हैं। कहा जा रहा है कि वह नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं, जो ब्राह्मण बिरादरी के हैं और दिनेश शर्मा की जगह लेंगे। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर से मौके मिलेगा। इनके अलावा मंत्रियों के तौर पर भी कुछ लोगों के नाम चर्चा में हैं। आइए जानते हैं, कौन हैं ये नाम…

एके शर्मा को मिल सकता है अहम मंत्रालय

पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी कहे जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकार एके शर्मा भी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। उन्हें दो साल पहले ही विधान परिषद भेजा गया था। पीएमओ में रह चुके एके शर्मा का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर भी तैरता रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि अब वह कैबिनेट में शामिल होंगे।

दलित चेहरे के तौर पर होंगी बेबी रानी मौर्य

उत्तराखंड के गवर्नर पद से इस्तीफा देकर आगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने वालीं बेबी रानी मौर्य भी मंत्री बनने की रेस में हैं। उन्हें भाजपा दलित चेहरे के तौर पर प्रमोट करती रही है। यही वजह है कि उन्हें आगरा से चुनाव लड़ाने के साथ ही प्रदेश भर में प्रचार में भेजा गया था।

जितिन प्रसाद फिर होंगे कैबिनेट का हिस्सा

बीते साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद को एंट्री के तुरंत बाद योगी सरकार में मंत्री बनाया गया था। उन्हें एक बार फिर से मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। वह भी ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।

असीम अरुण और राजेश्वर सिंह को भी मिलेगा कैबिनेट में मौका

पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने कन्नौज विधानसभा सीट से जीत हासिल की है, जो सपा का गढ़ रही है उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा ईडी के अफसर रहे राजेश्वर सिंह भी जगह पा सकते हैं। वह सरोजिनी नगर सीट से विधायक चुने गए हैं।

स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगा अहम मंत्रालय

राज्य के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अहम ओबीसी नेता माने जाते हैं। उन्हें इस बार बड़ा मंत्रालय देकर प्रमोट किया जा सकता है। इसके अलावा दिनेश खटीक, अरुण वाल्मीकि और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

अपना दल से आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद की एंट्री

चर्चा है कि अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल को भी मंत्री परिषद में जगह दी जा सकती है। अपना दल को इस चुनाव में 12 सीटें मिली हैं। इसके अलावा निषाद पार्टी के संजय निषाद भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह बनेंगे मंत्री

मायावती को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले दयाशंकर सिंह को 2016 में निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब भाजपा उन्हें मंत्री बनाने की तैयारी में है। इससे पहले उनकी पत्नी स्वाति सिंह को मंत्री बनाया गया था। उन्हें इस बार टिकट ही नहीं मिला था, जबकि दयाशंकर सिंह बलिया से जीते हैं। बता दें कि दयाशंकर सिंह से तलाक का मुकदमा स्वाति सिंह ने एक बार फिर से खुलवा दिया है।

 

 

Scroll to Top