नई दिल्ली : (मानवीय सोच) पिछले हफ्ते ने भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में उस समय एक बड़ी छलांग लगाई जब इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा. ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है.
इसके अलावा, अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया. चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं वहीं लैंडर से बाहर निकलते ही रोवर भी लगातार जानकारियां भेज रहा है.
इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर चंद्रमा विक्रम लैंडर और चंद्रयान -3 के प्रज्ञान रोवर के वीडियो और फोटो शेयर कर रहा है. इसरो ने अपने एक अपडेट में बताया कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर आठ मीटर की दूरी तक घूमा है. इसरो ने एक वीडियो जारी किया जिसमें प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर के रैंप से बाहर निकलने का वीडियो जारी किया
