ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बड़ी खबर दो दिन बंद रहेंगे देश भर के बैंक

नई दिल्ली (मानवीय सोच) साल 2022 का दूसरा महीना यानी फरवरी चल रहा है. आरबीआई की तरफ से जारी फरवरी महीने की बैंक लिस्ट के अनुसार इस महीने अभी कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. फरवरी में बैंक में हड़ताल भी है जिसकी वजह से दो दिन बैंकों का काम काज ठप रहेगा.

देश भर के बैंक रहेंगे बंद

देश के सरकारी बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को दो दिन की बैंक हड़ताल करेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के विरोध में ये हड़ताल किया जा रहा है.

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को पेश किए अपने बजट में दो बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का ऐलान किया था. जिसके बाद सरकार ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

क्या है हड़ताल की वजह

गौरतलब है कि ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी. सरकार की ओर से विनिवेश पर गठित की गई सचिवों के मुख्य समूह ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया के नाम सुझाए थे.

निजीकरण के बाद कर्मचारियों का क्या होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेटाइजेशन से पहले ये बैंक अपने कर्मचारियों के लिए आकर्षक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना ले सकते हैं. यानी कर्मचारियों के  लिए भी यह एक चिंता का विषय है.

अभी 9 दिन बंद रहेंगे बैंक 

तारीख                                      छुट्टियां

12 फरवरी:                                माह का दूसरा शनिवार
13 फरवरी:                                रविवार
15 फरवरी:                                मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद)
16 फरवरी:                                गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
18 फरवरी:                                डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)
19 फरवरी:                                छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)
20 फरवरी:                                रविवार
26 फरवरी:                                माह का चौथा शनिवार
27 फरवरी:                                रविवार

 

Scroll to Top