ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भगवंत मान ने गुरप्रीत को चुनकर लिया समझदारी वाला फैसला

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता अपने नेता और सीएम भगवंत मान की शादी की खुशी में झूम रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी कर अपने जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कर लिया है। यह मान की दूसरी शादी है। शादी की तैयारियों का जिम्मा संभाले और खुद को मान का छोटा भाई कहने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि आज सबसे खुश इंसान मान की मां है, जो अपने बेटे की शादी से बेहद खुश हैं। अपनी शादी का जिक्र आने पर चड्ढा ने कहा कि अब तो वो जरूर और जल्द ही शादी करेंगे, क्योंकि भगवंत मान ने गुरप्रीत को चुनकर समझदारी वाला फैसला लिया, गुरप्रीत पेश से डॉक्टर हैं।

इससे पहले चंडीगढ़ में बेहद सादगी के साथ सीएम भगवंत मान ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम मान उनके बड़े भाई जैसे हैं, इसलिए उनकी शादी की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने खुद उठाई थी। उन्होंने कहा, ‘लंबे समय के बाद मान परिवार के लिए एक खुशी का अवसर है। आज सबसे खुश इंसान उनकी मां है।’

मान को इतना खुश देखना बड़ा क्षण
राघव चड्ढा ने कहा कि शादी के दौरान भगवंत मान को इतना खुश देखना मेरे लिए भावनात्मक क्षण था। उन्होंने आगे कहा कि हर कोई अब उनकी शादी की योजना के बारे में पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि अब वो भी जल्द ही शादी करेंगे।

मान ने लिया समझदारी वाला फैसला
चड्ढा ने कहा, “श्री मान ने एक समझदारी का विकल्प चुना है। दुल्हन एक अद्भुत व्यक्ति की धनी हैं, एक चिकित्सक है।” चड्ढा ने कहा, “विवाह की सभी रस्में जैसे ‘जूता चुराई’ हुई… हमने ढेर सारी मिठाइयां खाईं।”

बता दें कि 48 वर्षीय भगवंत मान की यह दूसरी शादी है और पहली पत्नी से तलाक के सात साल बाद यह शादी हुई है। उनका एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में मां के साथ रहते हैं। वहीं, 32 वर्षीय गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की हैं और पंजाब के संगरूर जिले के मान और उनके परिवार को कुछ वर्षों से जानती हैं।

 

Scroll to Top