ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाई को शराब पिलाकर छोटी बहन संग किया रेप

गोसाईंगंज क्षेत्र में मानसिक बीमार छोटे भाई को शराब पिलाकर बेसुध करने के बाद उसके सामने ही छोटी बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बीच मां पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मां ने प्रार्थना-पत्र दिया। बताया 18 वर्षीया बेटी और 21 वर्षीय बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मंगलवार दोपहर वह किसी काम बाजार गईं थी। घर पर बेटी-बेटे अकेले थे। दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी युवक घर में घुसा।

उसने बेटे को जमकर शराब पिला दी, इससे बेटा बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी को पीटा। दोपहर करीब दो बजे महिला घर लौटी। कमरे का दरवाजा उड़का था। धक्का देते ही आरोपी को देख चीख निकल गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी महिला को धक्का देकर भाग निकला। बेटी ने रो-रोकर आपबीती बताई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को मेडिकल जांच के लिये भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Scroll to Top