ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाई बनकर आए दो युवकों ने विवाहिता से किया गैंगरेप, पीड़िता ने बताया दर्द

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र से एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि एक दिन मायके से दो युवक पहुंचे और भाई बनकर युवती के ससुराल वालों से बातचीत की और घुलमिल गए. एक दिन मौका मिलते ही उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किया और धमकी देते हुए फरार हो गए.

युवती ने एडीजी से मामले में शिकायत की है.एडीजी डॉ केएस प्रताप कुमार को युवती ने बताया कि मेरी शादी कुछ दिन पहले झंगहा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से हुई है. मायके में रहने के दौरान दो युवक मेरे पीछे अक्सर पड़े रहते थे. मौका देखा छेड़खानी भी करते थे, लेकिन मैं उनसे किसी तरह से अपनी इज्जत बचती रही. इसी दौरान मेरी शादी हो गई.

शादी के बाद अचानक वह दोनों एक दिन मेरी ससुराल पहुंच गए और ससुराल वालों से बताया कि मैं आपकी बहू के मायके का हूं. उसी गांव में हम लोगों का भी घर है. रिश्ते में हम भाई लगते हैं.पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोगों ने जब यह बात सुनी तो उन तथाकथित भाइयों से मुझे मिलने के लिए भेज दिया. वह दोनों हैवान एकांत देखकर छेड़खानी करने लगे

मैंने विरोध किया तो वह लोग वापस चले गए. उस समय लोक लाज के डर के नाते मैंने किसी को नहीं बताया. उसके बाद वह दोनों अक्सर मेरे ससुराल में आने लगे. कोई ना कोई बहाना करके मिलने की कोशिश करते. बीते गुरुवार को भी मेरे घर अचानक वह दोनों पहुंच गए और मेरे पति को पूछते हुए अंदर आ गए. इस दौरान घर पर कोई नहीं था.

सभी लोग काम से बाहर गए थे, जब उन लोगों घर को सुनसान देखा तो दोनों छेड़खानी करने लगे. मेरे विरोध के बाद भी मेरे साथ बारी- बारी से रेप किया और जाते समय धमकी भी दी कि किसी को बताया तो सभी को जान से मार दूंगा. उसके बाद बाद वह दोनों मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद में मैंने अपने पति को बताया, जहां पुलिस ने हमारी सुनवाई नहीं की. एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Scroll to Top