ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा इन लोगों को दे सकती है राज्यसभा का टिकट!

लखनऊ  (मानवीय सोच) भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवारों के माध्यम से भी मतदाताओं में सामाजिक समीकरण साधने के संदेश देना चाहता है। इसके पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और यूपी मंत्रिमंडल में भी इन समीकरणों का ध्यान रखा गया था। उसी क्रम में राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में भी इन समीकरणों को साधा जाएगा

कांग्रेस के बागी आरपीएन सिंह और मुलायम सिंह के परिवार की बहू अपर्णा यादव भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे लक्ष्मीकांत वाजपेयी और शिव प्रताप शुक्ल भी पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। पूर्वांचल से एक ब्राह्मण चेहरे को भी राज्यसभा का टिकट मिल सकता है, तो चार ओबीसी, एक महिला और दो दलित चेहरों को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय समीकरणों के साथ जातीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की जाएगी। भाजपा अभी से 2024 लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर चल रही है।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी संजय सेठ, जय प्रकाश निषाद और सुरेंद्र नागर को भी राज्यसभा भेज सकती है। वैश्य समुदाय से एक प्रभावशाली चेहरे को भी राज्यसभा भेजने की बात चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से वैश्य समुदाय के नाराज होने की बात कही जा रही थी। इस चेहरे के साथ इस समुदाय की भावनाओं को भी संतुष्ट करने की कोशिश की जा सकती है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवारों के माध्यम से भी मतदाताओं में सामाजिक समीकरण साधने के संदेश देना चाहता है। इसके पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और यूपी मंत्रिमंडल में भी इन समीकरणों का ध्यान रखा गया था। उसी क्रम में राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में भी इन समीकरणों को साधा जाएगा। राज्यसभा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। इन सीटों के लिए अगले महीने 10 जून को वोटिंग कराई जाएगी। इस चुनाव के बाद भाजपा की राज्यसभा में स्थिति मजबूत हो जाएगी, जो उसके अहम बिलों को पास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Scroll to Top