ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा कार्यकर्ताओं व हिंदू संगठनों में आक्रोश

मेरठ  (मानवीय सोच)   जागृति विहार निवासी एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी की हत्या के मामले में भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों का गुस्सा फूट गया। लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया और आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी यश रस्तोगी 26 जून को लापता हो गया था। शनिवार देर रात यश की लाश लिसाड़ी गेट स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में मिली। यश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हत्या की जानकारी लगते ही रविवार सुबह से ही उसके घर पर भाजपा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया।

दूसरे समुदाय के समलैंगिक युवकों द्वारा हत्या करने को लेकर हिंदू संगठन में जबरदस्त आक्रोश है। आरोपियों पर रासुका और फांसी की कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया।

यश के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश भी की गई। घटना की जानकारी लगने के बाद ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर पीड़ित के घर पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये था पूरा मामला
जागृति विहार सेक्टर छह निवासी अनिल रस्तोगी का 22 वर्षीय बेटा यश रस्तोगी 26 जून की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन यश को तलाशते रहे। अगले दिन उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी। परिजनों ने यश के फोन की डिटेल्स निकलवाई तो कई संदिग्ध नंबर देख उनकी बैचेनी बढ़ी। उन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

परिजनों ने एक युवक को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जिसकी यश के मोबाइल पर काफी कॉल थीं। बाद में पुलिस ने एक और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मेडिकल इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने यश की तलाश में कई जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हालांकि उनके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा था। यश की आखिरी लोकेशन गढ़ रोड प्रीत विहार की मिली थी। शनिवार देर रात उसका क्षत-विक्षत शव लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नाले में बोरे में बंद मिला।

Scroll to Top