ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को मिली धमकी

कानपुर (मानवीय सोच) भाजपा  का समर्थन करने वाले मुस्लिमों  के प्रति नफरत के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. कुशीनगर के बाद अब कानपुर  में भी ऐसी ही एक घटना रिपोर्ट की गई है. शहर के एक मुस्लिम युवक का आरोप है कि भाजपा का झंडा लगाने पर पड़ोसियों ने उसे आंख फोड़कर गर्दन काटने की धमकी दी. इतना ही नहीं, कई बार उसके साथ सरेआम मारपीट भी की गई. इससे पहले, कुशीनगर में BJP समर्थक बाबर अली नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी.

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानपुर के पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है. मामला कानपुर के किदवई नगर की जूही लाल कॉलोनी में रहने वाले शकील अहमद से जुड़ा हुआ है. शकील पहले दिल्ली में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते थे, लेकिन बाद में कानपुर आ गए.

PM Modi को पसंद करते हैं शकील

पीड़ित शकील कानपुर में ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं. उनका कहना है कि वह 2013 से बीजेपी समर्थक हैं और PM Modi को पसंद करते हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने घर पर BJP का झंडा लगाया जबकि पूरे मोहल्ले ने कांग्रेस का झंडा लगाया था. शकील का कहना है कि बीजेपी विधायक ने चुनाव के दौरान उनके गले में माला डाल दी थी, जिससे पड़ोसी बेहद नाराज हो गए.

मुस्लिमों से मिलकर चलो, नहीं तो…

अपनी FIR में शकील ने बताया है कि नाराज पड़ोसियों ने मेरे घर से बीजेपी का झंडा उतारकर फेंक दिया, लेकिन मैंने फिर झंडा लगा दिया, इससे बौखलाए पड़ोसी शाहनवाज ने मुझे धमकी दी कि मोहल्ले के मुस्लिमों के साथ मिलकर चलो नहीं तो तुम्हारी आंखे फोड़कर गर्दन काट दूंगा. इसके बाद इन लोगों ने मुझे कई बार मारा-पीटा.

कानपुर पुलिस ने शुरू की जांच

शकील ने बताया कि अब मुझे अपनी जान का खतरा लग रहा है इसलिए किदवई नगर थाने में एफआईआर लिखवा दी है. पुलिस ने शकील की शिकायत पर शाहनवाज, राशिद, रिजवान और भल्लू के साथ ही उसके लड़के के खिलाफ धारा 147, 427, 323, 506 और 294 में FIR दर्ज कर ली है. एडीसीपी मनीष सोनकर का कहना है कि शकील ने 29 मार्च को मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एफआईआर में राजनैतिक विरोध के आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच करके कार्यवाही करेगी.

Scroll to Top