ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा की तरफ से शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर!

मुंबई  (मानवीय सोच)  भारतीय जनता पार्टी ने एकनाथ शिंदे को भी वही ऑफर दिया है जो कि एनसीपी नेता अजीत पवार को 2019 में दिया गया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर शिंदे का गुट महाराष्ट्र की सरकार बदलने में मदद करता है तो उन्हें उपमुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की गई थी। इसके अलावा 2019 की ही तरह मंत्रियों की सीटों पर भी चर्चा हुई थी।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में चुनाव में स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी के बागी अजीत पवार के साथ शपथ ग्रहण कर लिया था। हालांकि उनकी सरकार 80 घंटे भी नहीं चल पाई। भाजपा नेता ने कहा, ‘शिंदे का विद्रोह अजीत पवार की ही तरह है। पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली थी। उन्हें उनकी संख्या के हिसाब से मंत्रिपद देने का भी आश्वासन दिया गया था। वहीं शिंदे गुट को 12 मंत्रियों की उम्मीद है। 2019 तक फडणवीस की सरकार में शिवसेना को इतने ही मंत्रिपद दिए गए थे।’

उन्होंने कहा, कई दिनों की चर्चा के बाद निचले सदन में 63 सदस्यों वाली शिवसेना को केवल पांच मंत्रिपद और सात राज्य मंत्रियों के पद दिए गए थे। शिंदे गुट के पास 45 से ज्यादा विधायक नहीं हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि शिवसेना को 2014 में जो हासिल हुआ था उससे ज्यादा मंत्रियों की बर्थ उन्हें नहीं मिल पाएगी।

बता दें कि 2019 में अजीत पवार दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए जरूरी समर्थन नहीं जुटा पाए थे। ऐसे में  उनकी सियासी गणित फेल हो गई थी। इसके बाद वह विद्रोह छोड़कर पार्टी में वापस चले गए। एक सीनियर शिवसेना नेता ने कहा कि रेवेन्यू, लोकनिर्माण विभाक और शहरी विकास जैसे मंत्रालयों को छोड़कर शिंदे गुट को बड़ा मंत्रालय मिलने का उम्मीद कम है। अगर भाजपा सरकार बनाती भी है तो भी शिंदे गुट को 43 सदस्यों के मंत्रिमंडल में 25 फीसदी से ज्यादा  हिस्सा मिलना मुश्किल है।

Scroll to Top